बिहार

बिहार में उद्घाटन से पहले एक और पुल टूटा

Sonam
20 July 2023 5:11 AM GMT
बिहार में उद्घाटन से पहले एक और पुल टूटा
x

बिहार में एक ओर पुल धंसने का मामला सामने आया है। खगड़िया में बूढ़ी गंडक नदी पर बना नवनिर्मित पुल का कुछ हिस्सा गुरुवार सुबह धंस गया।

एनएच 31 के खगड़िया स्थित बूढ़ी गंडक नदी पर बना नवनिर्मित पुल के कुछ हिस्सा धंसने से अफरातफरी मच गई। यह पुल एनएचआई (NHAI) की ओर से पूंज लायल कंपनी की ओर से बनाया गया है। पुल का विधिवत उद्घाटन भी नहीं हुआ है लेकिन आवागमन जारी है।

वहीं, इसके बगल में अवस्थित पुराने पुल होकर आवागमन बंद है। सूचना पर नगर थाना अध्यक्ष दल बल के साथ वहां पहुंचे हैं। पुलिस की मौजूदगी में पुल के एक ओर से आवागमन हो रहा है। यह पुल खगड़िया को बेगूसराय और सूबे की राजधानी पटना से जोड़ता है।

मेंची नदी पर पुल का पिलर धंस गया था

बता दें कि बिहार में पुल धवस्त होने और धंसने का सिलसिला जारी है। इससे पहले किशनगंज में मेंची नदी पर बन रहे पुल के बीच का पिलर धंस गया था। जिससे अवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। यह पुल भी अभी बन ही रहा था।

भागलपुर में ढहा था अगुवानी पुल

इससे पहले, भागलपुर में बन रहा अगुवानी पुल ढह गया। इस पुल को 1,717 करोड़ रुपये की लागत से बनाया ही जा रहा था कि पुल भरभराकर गिर गया। जिसका वीडियो भी सामने आया था। 2002 में भी यह पुल ढह गया था। जिसके बाद ड्रीम प्रोजेक्ट के कारण नीतीश कुमार की बहुत किरकिरी हुई थी।

Sonam

Sonam

    Next Story