
x
बड़ी खबर
रोहतास। बुद्धा टाउन हॉल संझौली में सोमवार की जीविका के तरफ से वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों की संख्या में जीविका दीदियों ने भाग लिया। 2020 – 21व 2021से 2022 सत्र के दौरान वित्तीय लेखा-जोखा जी का दीदियों के सामने प्रस्तुत किया गया। दो वर्षों के दौरान की उपलब्धियों को प्रस्तुत करते हुए लेखा जोखा की जानकारी दी गई। जिनका प्रखंड अध्यक्ष लता ने बताई की वित्तीय दो वर्षों में 680 स्वयं सहायता समूह, 40 ग्राम संगठन, 680 एसएचजी को बैंक से जोड़ा गया। 14 ग्राम संगठन में एफएसएफ का फंड 40 ग्राम संगठन को एच आर एस का फंड 1287 एससी एसटी परिवारों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा गया। 4982 गरीबी रेखा से नीचे परिवारों को एसएचजी से जोड़ा गया और 164 दीदी को रोजगार दिया गया। मौके पर सीसी राघवेंद्र प्रसाद जोशी सुधीर कुमार सिंह, अंजली कुमारी, मधुबाला कुमारी, प्रज्ञा सिंह सहित दर्जनों जीविका दीदी उपस्थित थी।
Next Story