बिहार

अनियंत्रित कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, दर्जन भर लोग घायल

Rani Sahu
17 July 2023 8:20 AM GMT
अनियंत्रित कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, दर्जन भर लोग घायल
x
नवादा : नवादा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज गति से आ रही अनियंत्रित कार ने एक ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। कार और ऑटो पर सवार करीब दर्जन भर लोग दुर्घटना में घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि फतेहपुर से एक ऑटो यात्रियों को लेकर नवादा जा रही थी। जैसे ही ऑटो नेमदरगंज थाना क्षेत्र के पचगामा फ्लाई ओवर पर पहुंची, तेज रफ्तार कार ने पीछे से उसमें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ऑटो बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में कार और ऑटो सवार दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां सभी का इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को दूसरे अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में विजय प्रसाद, मुन्नी देवी, मुशहरा, जावेद, शौहर यादव, श्यामली देवी, मेघा कुमारी समेत अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।
Next Story