बिहार
बुजुर्ग इलाके में एक अनियंत्रित कार दुकान को तोड़ते हुए घर में घुस गई
Shantanu Roy
6 Dec 2021 5:53 PM IST

x
सहदेई बुजुर्ग इलाके में एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident In Vaishali) हुआ है. जहां एक अनियंत्रित कार दुकान तोड़कर घर में घुस गई. जिसमें एक 5 वर्षीय बच्ची की कुचल कर मौत (Five Year Girl Dead Due To Crushed By car) हो गई.
जनता से रिश्ता। सहदेई बुजुर्ग इलाके में एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident In Vaishali) हुआ है. जहां एक अनियंत्रित कार दुकान तोड़कर घर में घुस गई. जिसमें एक 5 वर्षीय बच्ची की कुचल कर मौत (Five Year Girl Dead Due To Crushed By car) हो गई. जबकि वाहन में सवार तीन लोगों के अलावा तकरीबन 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.
बताया जाता है कि सहदेई के बुजुर्ग चौक पर सुबह दुकान तोड़ते हुए घर में घुसी कार ने 5 वर्षीय बच्ची को कुचल दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 4 से ज्यादा लोग कार की चपेट में आकर जख्मी हो गए. घटनी के बाद स्थानीय लोगों ने पहले कार चालक की पिटाई की फिर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मृत बच्ची के पिता रंजीत कुमार साह ने बताया कि अचानक अनियंत्रित कार दुकान को तोड़ते हुए घर में घुस गई थी. जिसमें उनकी 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. वहीं अन्य लोग घायल हुए हैं.
घटना स्थल पर मौजूद कुछ लोगों का आरोप है कि कार चालक नशे में था. हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
Next Story





