
x
Bihar बिहार : सीवान के जिले के आंदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयजोर गांव में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते एक 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान भुआल राम के पुत्र अनूप कुमार राम के रूप में की गई है।
यह हादसा शनिवार दोपहर उस समय हुआ जब अनूप खेलते-खेलते एक गिरे हुए हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। ग्रामीणों के मुताबिक, उक्त हाईटेंशन तार कई दिनों से टूटकर एक घर के पास गिरा हुआ था। इसकी सूचना बार-बार बिजली विभाग को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय निवासी ऋषभ ने बताया कि ग्रामीणों ने कई बार विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) को फोन किया, लेकिन न तो उन्होंने कॉल रिसीव की और न ही मौके पर कोई मदद भेजी।
शनिवार को अनूप जब खेलते हुए उसी स्थान पर पहुंचा, तो वह करंट की चपेट में आ गया। उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे वह काफी देर तक बेहोश अवस्था में पड़ा रहा। जब तक लोग पहुंचे और बिजली की आपूर्ति काटकर उसे तार से अलग किया गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बच्चे को आनन-फानन में स्थानीय पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने आंदर-असांव मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी लापरवाह जेई के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग कर रहे थे।
सूचना मिलते ही आंदर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कुणाल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषी अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी। बीडीओ के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया है। गांव में शोक का माहौल है और लोग बिजली विभाग की लापरवाही पर आक्रोशित हैं। यह घटना एक बार फिर बिजली विभाग की उदासीनता और जवाबदेही की कमी को उजागर करती है, जहां समय पर कार्रवाई न होने के कारण एक मासूम की जान चली गई।
TagsहाईटेंशनतारमासूमबिजलीविभागलापरवाहीजानHigh tension wireinnocentelectricity departmentnegligencelifeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





