बिहार

केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का आवाहन

Admin Delhi 1
10 April 2023 12:53 PM GMT
केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का आवाहन
x

आरा: भाजपा केवटी पूर्वी मंडल की दिघियार, लालगंज, असराहा, लदारी और लहवार पंचायत इकाई की बैठक रविवार को विनोदानंद झा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बुथ सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने व पार्टी के आगामी कार्य योजनाओं को धरातल पर उतारने की रणनीति एवं संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। स्थानीय विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने कार्यकर्ताओं से बूथ सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाते हुए केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी घर -घर तक पहुंचाने को कहा। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति द्वारा दिए गए अभिभाषण को पढ़कर सुनाते हुए कहा कि हम दुनिया की 10वें नंबर की अर्थव्यवस्था से पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

यही वह नींव है जो आने वाले 25 साल में विकसित भारत के निर्माण के आत्मविश्वास को बुलंद करती है। बड़े - बड़े घोटालों, सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार की जिन समस्याओं से देश मुक्ति चाहता था वह मुक्ति अब देश को मिल रही है। साथ ही पन्ना प्रमुख बनाने पर जोर देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से गरीब वंचितों की सरकार रही है। बैठक में विधानसभा संयोजक राजेंद्र चौपाल, विधानसभा सह संयोजक श्रवण मिश्र, जगदीश मंडल, हरी साह, नवीन चन्द्र मिश्र, रास कुमार झा, सूर्यनाथ मंडल, पवन कुमार झा, दुखी यादव, विनोद यादव आदि मौजूद थे।

Next Story