बिहार

अमित शाह के बयान बोले नीतीश कुमार, इतिहास कोई कैसे बदल सकता है

Renuka Sahu
14 Jun 2022 5:13 AM GMT
Amit Shahs statement said Nitish Kumar, how can anyone change history
x

फाइल फोटो 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी सहयोगी पार्टी बीजेपी की इतिहास को फिर से लिखने की बीजेपी की बात को खारिज कर दिया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी सहयोगी पार्टी बीजेपी की इतिहास को फिर से लिखने की बीजेपी की बात को खारिज कर दिया है। सीएम नीतीश ने सोमवार को जनता दरबार में कहा कि इतिहास को कोई कैसे बदल सकता है? इतिहास तो इतिहास है। सीएम का ये बयान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उस टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अब इतिहास को फिर से लिखने का समय आ गया है।

अमित शाह ने पिछले दिनों कहा कि इतिहास की मौजूदा किताबों में इतिहासकारों ने सिर्फ मुगलों का महिमामंडन कर रखा है। जबकि अन्य शासकों की वीरता का जिक्र ही नहीं है। कुछ लोगों ने इतिहास को विकृत कर दिया है। हमें इसे सही करने की जरूरत है। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि इतिहास को कोई कैसे बदल सकता है। इतिहास तो इतिहास होता है। लिखने की भाषा बदली जा सकती है। भाषा एक अलग मुद्दा है, लेकिन मौलिक इतिहास को तो नहीं बदल सकते हैं।
हमें इतिहास लिखने से कौन रोक सकता है, किसी के मोहताज नहीं हैं: अमित शाह
सीएम नीतीश कुमार के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति फिर से गर्मा गई है। इस मसले पर दोनों सत्ताधारी पार्टियां अलग-थलग पड़ती नजर आ रही हैं। ऐसे में दोनों में आगे टकराव होने की संभावना है। इससे पहले भी राम मंदिर, आर्टिकल 370, जनसंख्या नियंत्रण कानून, तीन तलाक, यूनिफॉर्म सिविल कोड जैसे मसलों पर जेडीयू और बीजेपी के बीच विरोधाभास देखा गया था।


Next Story