
x
PATNA पटना: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 18 सितंबर को बिहार के दौरे पर रहेंगे। इस दौरे के दौरान गृहमंत्री अमित शाह पार्टी की विनिंग सीटों और विधायकों के प्रदर्शन की गहन समीक्षा करेंगे और आगामी चुनावों की मजबूत रणनीति बनाएंगे। गृह मंत्री अमित शाह 17 सितंबर की शाम पटना पहुंचेंगे और 18 सितंबर को पार्टी के पदाधिकारियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक स्तर पर पार्टी को और मजबूत बनाना और चुनावी रणनीति बनाने पर चर्चा करना है। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह पार्टी की विनिंग सीट और विधायकों के प्रदर्शन की समीक्षा करने वाले हैं।
गृह मंत्री का रात्रि प्रवास बिहार में होगा, जिससे वे पटना में कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ लंबी चर्चा कर सकेंगे और अगली योजना बना सकेंगे। मिली जानकारी के अनुसार गृह मंत्री शाह 27 सितंबर को एक बार बिहार पहुंच सकते हैं। बिहार में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया पहुंचे। यहां से उन्होंने बिहार के लिए 40 हजार करोड़ रुपए की सौगात दी। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा, "आज हमारी बहनों के लिए लगभग 500 करोड़ रुपए की सामुदायिक निवेश निधि आवंटित की गई है। इस पहल से गांवों के स्वयं सहायता समूहों को सहायता मिलेगी।
पीएम मोदी ने कहा कि घुसपैठियों के मुद्दे पर राजद और कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे विषयों पर बिहार और देश की जनता उन्हें बहुत कड़ा जवाब देने वाली है। कांग्रेस और राजद पिछले दो दशकों से सत्ता से बाहर हैं और इसमें बिहार की माताओं और बहनों की विशेष भूमिका रही है। उन्होंने कहा, "आज पूर्णिया की धरती से मैं इन लोगों को एक बात अच्छी तरह समझाना चाहता हूं। राजद और कांग्रेस वालों की जमात जरा कान खोलकर मेरी बात सुन लो। जो भी घुसपैठिया है, उसे बाहर जाना ही होगा। घुसपैठ पर ताला लगाना एनडीए की पक्की जिम्मेदारी है।
Tagsमित शाहबिहार दौरासीट समीक्षाविधायकों की समीक्षा18 सितंबरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





