बिहार

जन भावना रैली के माध्यम से सीमांचल व आस पास की जनता से होंगे मुखातिब अमित शाह-नित्यानंद राय

Shantanu Roy
15 Sep 2022 5:53 PM GMT
जन भावना रैली के माध्यम से सीमांचल व आस पास की जनता से होंगे मुखातिब अमित शाह-नित्यानंद राय
x
बड़ी खबर
पूर्णिया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने गुरुवार को कहा कि केंद्रीय गृह-सहकारिता मंत्री अमित शाह 23 सितम्बर को सीमांचल के जिलों तथा आसपास के जिलों के लोगों से मुखातिब होंगे और उनके सामने अपनी बातों को रखेंगे। नित्यानंद राय ने कहा कि सीमांचल के इलाके के लिए केंद्र सरकार नरेन्द्र मोदी के निर्देशन में लगातार विकास का काम कर रही है।इन्ही सारी कार्यों के साथ-साथ जन भावना रैली के द्वारा लोगों में उत्साह भरेंगे।अमित शाह का यह दो दिवसीय कार्यक्रम है जिसमें 23 को पूर्णिया तथा 24 को किशनगंज में वह अपने कार्यक्रम को मूर्त रूप देंगे।
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार में सत्ता परिवर्तन के साथ ही अपराधियों का राज प्रारंभ हो गया है। बेगूसराय में खुलेआम अपराधियों द्वारा गोलियों की बौछार की गई और कई लोगों की जान सांसत में फंस गई ।एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। लगातार कई किलोमीटर तक यह गोलीबारी जंगलराज को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी की सरकार का जंगल राज का यह आलम है कि घर की बहन बेटियां अपने घरों से नहीं निकल पाती। सामूहिक बलात्कार हो रहे हैं और डकैती, लूट ,मारपीट से दहशत का वातावरण बना हुआ है जिसे बिहार के सीएम जनता राज कह रहे हैं। उन्हें बिहार की जनता को जवाब देना चाहिए कि यह जनता राज है या जंगलराज है। अब तो पुनः लोगों का यहां से पलायन शुरू हो गया है।
Next Story