बिहार

एंबुलेंस और ट्रक में टक्कर, दो की मौत

Shantanu Roy
30 Jun 2022 9:26 AM GMT
एंबुलेंस और ट्रक में टक्कर, दो की मौत
x
बड़ी खबर

रोहतास। एक एंबुलेंस और ट्रक में गुरुवार को टक्कर हो गई। हादसे में एंबुलेंस सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ही बोकारो (झारखंड) से अपनी चाची के शव का दाह संस्कार के लिए वाराणसी (यूपी) जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के खुरमाबाद के NH-2 पर हुई। मृतकों की पहचान शंभू कुमार (47) और गोपाल प्रसाद सिंह (55) के रूप में की गई।

दोनों ही साला और जीजा थे। दोनों मूलत: बेगूसराय जिला के नावोकोठी के रहने वाले थे। बोकारो में अपनी चाची शांति देवी के निधन की सूचना पर पहुंचे थे। इसके बाद बोकारो से चाची शांति देवी के शव को दाह संस्कार के लिए वाराणसी ले जा रहे थे। इधर, घटना की सूचना के बाद शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।
Next Story