बिहार

वैज्ञानिक सत्र के साथ-साथ कई नवीनतम इलाज के बिंदुओं पर होगा व्याख्यान

Shantanu Roy
5 Nov 2022 6:20 PM GMT
वैज्ञानिक सत्र के साथ-साथ कई नवीनतम इलाज के बिंदुओं पर होगा व्याख्यान
x
बड़ी खबर
भागलपुर। भागलपुर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में बताया गया कि आईएमए के वार्षिक सम्मलेन का आयोजन 6 नवंबर को आईएमए हॉल लाजपत पार्क के निकट किया जाएगा। इस दिन दोपहर 2 बजे से वैज्ञानिक सत्र का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कोलकाता, पटना, कानपुर आदि जगहों के डॉक्टर व्याख्यान देंगे। वैज्ञानिक सत्र का उद्घाटन राज्य आईएमए के अध्यक्ष डॉ डी एस सिंह करेंगे। वहीं रात्रि सत्र में सर्वप्रथम कानपुर के डॉक्टर शिवा कुमार मिश्रा द्वारा वायलेंस अगेंस्ट डॉक्टर्स पर एक व्याख्यान होगा। इसके उपरांत पटना के पदमश्री डॉ विजय प्रकाश हेपेटाइटिस बी पर बोलेंगे। कोलकाता के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ विकास कपूर कमर दर्द के बारे में उपचार और नवीनतम इलाज़ के बारे में बताएँगे। इसके पश्चात कोलकाता के ही मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अभय कुमार मूत्र प्रणाली में कैंसर के उपचार के बारे में चर्चा करेंगे। वही संध्या सत्र का उद्घाटन आईएमए के राष्ट्रीय अधक्ष्य डॉ सहजानंद प्रसाद सिंह और राज्य आईएमए अध्यक्ष डॉ डी एस सिंह, सचिव डॉ अशोक कुमार आदि करेंगे।
Next Story