बिहार

पुलिस पर भीड़ पर AK 47 तानने का आरोप, सड़क हादसे में बच्चे की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ

jantaserishta.com
12 Nov 2026 3:44 PM IST
पुलिस पर भीड़ पर AK 47 तानने का आरोप, सड़क हादसे में बच्चे की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ
x
वीडियो हुआ वायरल.
समस्तीपुर: बिहार में इसी साल छात्र आंदोलन के दौरान सीवान जिले में एक पुलिसकर्मी ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर एके-47 तान दिया था। उस वक्त इस घटना की काफी चर्चा हुई थी और पुलिसकर्मी पर बाद में ऐक्शन भी हुआ था। अब एक बार फिर एक और पुलिसकर्मी ने ठीक उसी अंदाज में भीड़ पर एके-47 तान दी है। मामला समस्तीपुर का है। बताया जा रहा है कि यहां 4 साल के एक बच्चे की मौत के बाद खूब बवाल हो गया। लोग यहां प्रदर्शन कर रहे थे और जब पुलिस उन्हें समझाने पहुंची तो भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया।
भीड़ पुलिसकर्मियों की गाड़ी पर चढ़ गई और तोड़फोड़ मचाने पर उतारू हो गई। इतना ही नहीं पुलिसवालों को दौड़ा-दौड़ा कर भीड़ ने खूब पीटा भी। सड़क पर काफी देर तक बवाल होता रहा। एक तस्वीर यह भी सामने आई कि एक पुलिसकर्मी हाथ में एके-47 तानकर भीड़ की तरफ बढ़ा। हालांकि, उस वक्त दूसरे पुलिसकर्मी ने उसे रोका था। इस पूरे बवाल का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि भीड़ पुलिसवालों पर टूट पड़ी है और उनको पीटा जा रहा है। उस वक्त सड़क पर संग्राम जैसी स्थिति बनी हुई थी।
मृतक बच्चे का नाम अंशु कुमार बताया जा रहा है। अंशु के चाचा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मोटरसाइकिल सवार ने उनके भतीजे को ठोकर मार दी है। मृतक के पिता ने कहा कि उनके बेटे की उम्र चार साल है और उनका बेटा सड़क के किनारे जा रहा था लेकिन जानबूझ कर उसे मोटरसाइकिल सवार ने धक्का मार दिया है। उनका आरोप है कि जिस शख्स ने उनके बेटे को मोटरसाइकिल से कुचला वो मुखिया का बेटा है। मृतक लड़के के पिता ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस को घटना की सूचना देने के बाद भी वो काफी देर से पहुंची।
नाराज पिता ने कहा कि मोटरसाइकिल सवार उनके बेटे को धक्का मारकर आराम से भाग गया लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वो आरोपी के घर जाकर आग लगा देंगे। पिता ने कहा कि उनका एक ही बेटा था और जानबूझ कर मोटरसाइकिल सवार ने उन्हे धक्का मार दिया। नाराज भीड़ ने कहा कि थाना-पुलिस सब मुखिया के इशारे पर चलती है।
बताया जा रहा है कि जिस जवान ने एके-47 ताना था वो एसएएफ का जवान था। हालांकि, इधऱ डीएसपी ने पुलिस जवान द्वारा एके-47 तानने की बात से इनकार किया है। डीएसपी का कहा है कि वो जवान हथियार हाथ में लेकर दौड़ रहा था।
बता दें कि 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पूरे बिहार में प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शन के दौरान सीवान के जेपी चौक पर एक पुलिसकर्मी ने एके-47 से गोलियां बरसाई थीं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सिपाही की पहचान अभिषेक कुमार पटेल के रूप में हुई थी। बाद में इस वीडियो को लेकर हंगामा मचने पर आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story