बिहार

जिला के सभी भाजपा पदाधिकारी मंड़लों में जाकर प्रवास करेंगे : मंगल पांडेय

Shantanu Roy
2 Sep 2022 5:57 PM GMT
जिला के सभी भाजपा पदाधिकारी मंड़लों में जाकर प्रवास करेंगे : मंगल पांडेय
x
बड़ी खबर
बगहा। भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला के पदाधिकारी जिला के सभी मंड़लों में प्रवास करके भाजपा कार्यसमिति की बैठक आयोजित करेंगे। बैठक दौरान केन्द्र में भाजपा की सरकार के किये गये कार्यों को बतायेंगे। उक्त बातें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने बगहा भाजपा कार्यसमिति के बैठक दौरान कही है। उन्होंने बिहार में एनडीए सरकार के दौरान भाजपा के मंत्रियों द्वारा विकास के किये गये कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि भाजपा बिहार की जनता को जंगलराज से मुक्ति दिलायी थी, परन्तु नीतीश कुमार के पलटी मारने से बिहार की जनता फिर जंगलराज में पहुंच गयी है।बैठक को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा, राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे पूर्व विधायक सह प्रदेश महामंत्री बेबी कुमारी, बगहा विधायक सह जिला अध्यक्ष श्रीराम सिंह ने सम्बोधन किया।
इस दौरान बैठक में आगामी कार्ययोजना के तहत भाजपा संगठन जिला बगहा भाजपा कार्यालय में जिला पदाधिकारी, सभी मंच मोर्चा, जिल के सभी प्रकोष्ठ, सभी मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री एवं जिला के कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतीश वर्मा,जिलाउपाध्यक्ष मनोज सिंह, वीरेंद्र तिवारी,महामंत्री भूपेन्द्र नाथ तिवारी,महामंत्री अचिन्त्य कुमार लाला, आजाद सूखला, चंद्र भूषण सिंह, शिपू चौबे, जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी रितु जायसवाल,जिलाउपाध्यक्ष ओमनिधि वत्स, संजय सिंह,जिलामंत्री राकेश चंद्र राव, भाजपा प्रवक्ता दीपक राही आदि तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।
Next Story