बिहार

शादी की सभी तैयारी पूरी, महिला संरक्षण पदाधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंची, जानें क्या है पूरा माजरा

jantaserishta.com
9 May 2022 8:34 PM IST
शादी की सभी तैयारी पूरी, महिला संरक्षण पदाधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंची, जानें क्या है पूरा माजरा
x
पढ़े पूरी खबर

मुंबई: सासाराम में लड़की वालों के घर बारात का इंतजार हो रहा था। हलवाई भोजन बनाने में लगे थेय़ दुल्हन को भी तैयार किया जा रहा था। इसी बीच बारात पहुंचने से पहले पुलिस बल के साथ महिला संरक्षण पदाधिकारी पहुंच गईं। मामला सासाराम मुफस्सिल थाना के छोटका मोर गांव का है।

छोटका मोर गांव में हरेन्द्र कुमार के घर बक्सर के राजपुर थाना अंतर्गत तियरा गांव से बरात आने वाली थी। शादी की सभी तैयारी पूरी हो गई थी और रिश्तेदार भी घर पहुंच गए थे। आंगन में महिलाएं विवाह गीत गा रही थीं। एक तरफ दुल्हन को सजाने और बारातियों के स्वागत की तैयारी चल रही थी। बारात का भोज भी आधा बनकर तैयार था।
इसी बीच पता चला कि शादी के लिए तैयार हो रही दुल्हन की उम्र केवल 15 साल है। इसकी सूचना अधिकारियों तक पहुंच गई। कुछ देर में ही महिला संरक्षण पदाधिकारी अफरीन तरन्नुम पुलिस बल के साथ पहुंच गईं। अधिकारी ने दोनों पक्षों को नोटिस देकर बाल विवाह नहीं करने की चेतावनी दी। लड़की के परिवार वालों को लड़की के बालिग होने तक इंतजार करने की बात कही।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story