बिहार

अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की बैठक आयोजित

Admin4
25 Feb 2024 7:58 PM IST
अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की बैठक आयोजित
x
लखीसराय। अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के जिला स्तरीय बैठक देवेंद्र राम चंद्रवंशी की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय में आयोजित किया गया । बैठक में मुख्य रूप से रामबली सिंह चंद्रवंशी की बिहार विधानसभा की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में निंदा एवं आपत्ति प्रकट किया गया। विदित हो कि रामबली सिंह चंद्रवंशी आरक्षण बढ़ाने एवं सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर आंदोलन करने वाले मुख्य नेतृत्व करता अति पिछड़ा नेता थे। लोकतांत्रिक तरीके से हर आंदोलन को अंजाम देते थे। बावजूद इनकी सदस्यता रद्द की गई । जिसके विरुद्ध अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की ओर से लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान नगर परिषद उपसभापति शिव शंकर राम ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए इसकी कड़ी निंदा करते हुए समाज के लोगों से विरोध प्रदर्शन कर अपनी आपत्ति दर्ज कराए जाने की गुजारिश की । बैठक में नरेश राम ,जितेंद्र चंद्रवंशी, दिलीप चंद्रवंशी ,शंभू चंद्रवंशी ,रविंद्र चंद्रवंशी ,प्रहलाद चंद्रवंशी, विजय राम चंद्रवंशी, संतोष चंद्रवंशी सहित भारी संख्या में संगठन के अन्य नेता एवं समर्थन गण मौजूद थे।
Next Story