
बिहार के बेगूसराय में हुई अंधाधुंध फायरिंग के मामले में पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, तीन आरोपी बेगूसराय से और एक आरोपी को झाझा से गिरफ्तार किया गया है। सभी चारों आरोपी- युवराज, केशव, अर्जुन और सुमित बेगूसराय के रहने वाले हैं।
खबरों के मुताबिक, एक आरोपी केशव मौर्य ट्रेन से यात्रा कर रहा था। इसकी सूचना जैसे ही झाझा पुलिस को मिलीष पुलिस ने आरोपी केशव को अरेस्ट कर लिया। झाझा पुलिस ने केशव को बेगूसराय पुलिस के हवाले कर दिया है।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला बिहार के बेगूसराय में अंधाधुंध फायरिंग से जुड़ा है। मंगलवार की शाम को करीब साढ़े पांच बजे दो बदमाशों ने नेशनल हाइवे 28 पर चार थाना इलाकों में अंधाधुंध फायरिंग की थी। बदमाशों ने 10 लोगों को गोली मारी थी। इसमें 31 साल के चंदन कुमार की मौत हो गई थी। दो बंदूकधारी करीब 30 किलोमीटर के क्षेत्र में अंधाधुंध फायरिंग की थी। जो भी उनके सामने आया उसे गोली मारी थी।
पुलिस ने इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई की है?
इस मामले में पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली थी। पुलिस ने चार में से दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दोनों से पुलिस ने पूछताछ की थी। गिरफ्तार आरोपियों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस बाकी के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
इससे पहले इस मामले में पुलिस ने अपराधियों की जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम का भी ऐलान किया था। वहीं, साथ ही सरकार ने जिम्मेदार सात पुलिसकर्मियों को इस मामले में सस्पेंड भी किया था।
न्यूज़क्रेडिट: navjivanindia
