Muzaffarpur में बनेगा एयरपोर्ट व ट्रेनिंग अकादमी, रक्सौल के लिए 139 एकड़ भूमि अधिग्रहण

Patna.पटना. केंद्र की उड़ान योजना के तहत बिहार के नौ शहरों में एयरपोर्ट विकसित किए जा रहे हैं। इसके तहत मुजफ्फरपुर के पताही में एयरपोर्ट बनाने की पहल की गई है। यहां एयरपोर्ट के साथ ही एविएशन ट्रेनिंग एकेडमी बनाने की योजना है। इस एयरपोर्ट की बाउंड्रीवाल और रनवे बनाने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मांगा गया है। इसी तरह रक्सौल में प्रस्तावित एयरपोर्ट के मास्टर प्लान में संशोधन किया गया है।
इसके लिए 139 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। एएआई से अनुमति मिलने के बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए पूर्वी चंपारण के डीएम को पत्र लिखा गया है। प्रशिक्षण अकादमी के लिए 15 साल का एमओयू मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट के साथ ही यहां उड़ान प्रशिक्षण अकादमी स्थापित करने को लेकर एएआई के साथ 15 साल का करार हुआ है। इसी प्रारूप के तहत निर्माण प्रक्रिया को क्रियान्वित किया जा रहा है। विधि विभाग से अनुमति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रनवे निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश





