बिहार

Bihar के 5 जिलों में होगी अग्निवीर भर्ती रैली, इन पदों पर होगी बहाली

Ashish verma
23 May 2025 9:00 PM IST
Bihar के 5 जिलों में होगी अग्निवीर भर्ती रैली, इन पदों पर होगी बहाली
x
Bihar के 5 जिलों में होगी अग्निवीर भर्ती रैली

Patna.पटना। बिहार के सात जिलों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 5 से 15 अगस्त तक न्यू केएलपी ग्राउंड चांदमारी दानापुर छावनी में होगी। इसके अलावा सिपाही तकनीकी सहायक, फार्मासिस्ट सिपाही की भी भर्ती होनी है। इसको लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें भर्ती निदेशक कर्नल बिंदु अग्निहोत्री की मौजूदगी में आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था पर चर्चा की गई। रैली की व्यापक तैयारियों की समीक्षा की गई।

इसमें भर्ती प्रक्रिया में ईमानदारी, पारदर्शिता और दक्षता के उच्चतम मानदंडों को बनाए रखने के लिए भारतीय सेना और जिला प्रशासन के बीच आपसी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। पटना समेत बक्सर, भोजपुर, सीवान, सारण, गोपालगंज और वैशाली के शॉर्टलिस्ट किए गए पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (टेक्निकल), अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल), अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं) और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं) के लिए सेना भर्ती रैली होनी है।


Next Story