बिहार

दो किशोर के बीच मामूली विवाद के बाद एक ने किया दूसरे पर धारदार हथियार से हमला

Shantanu Roy
7 Nov 2022 12:27 PM GMT
दो किशोर के बीच मामूली विवाद के बाद एक ने किया दूसरे पर धारदार हथियार से हमला
x
बड़ी खबर
मोतिहारी। जिले कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में दो किशोर के बीच हुए विवाद में एक किशोर ने दुसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।हमले में दूसरा किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जिसकी नाजुक स्थिति में मोतिहारी सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना कुंडवा चैनपुर थाना के हसनपुर बैरिया गांव में उस समय घटी जब दोनो किशोर खेल रहे थे।इसी दौरान कहासुनी हुई और विवाद इस कदर बढा कि यह हिंसक रूप ले लिया।
बताया जा रहा है कि उक्त गांव के बनारसी महतो का 10 वर्षीय पुत्र परमानंद व राजकिशोर प्रसाद का 13 वर्षीय पुत्र रूपेश एक साथ खेल रहे थे। इसी बीच दोनों के बीच विवाद होने के बाद रूपेश ने परमानंद के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया,जिसमे उसका सिर कट गया।वही इस घटना के बाद रूपेश वहां से फरार हो गया। इस बाबत कुंडवा चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना पर घायल किशोर को इलाज के भेजा गया है।अब तक आवेदन नही मिला है।आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जायेगी।
Next Story