
x
BIHAR बिहार: मुजफ्फरपुर जिले से शादी को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के महज साढ़े पांच महीने बाद ही एक महिला ने अपने पति को धोखा दिया और फरार हो गई। मामला मिठनपुरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक की शादी करीब छह महीने पहले शिवहर जिले की युवती से हुई थी। शुरुआत में सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ समय से पत्नी के व्यवहार में बदलाव दिखने लगा। वह अक्सर किसी अंजान नंबर पर फोन पर लंबी बातचीत करती थी, जिससे पति को शक हुआ।
शुक्रवार को पति को पत्नी की सच्चाई तब पता चली जब उसके मोबाइल पर पत्नी का व्हाट्सऐप मैसेज आया। मैसेज में लिखा था- “सॉरी, मैं अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने जा रही हूं।” यह पढ़कर पति के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद जब युवक ने घर वालों को बताया तो बड़ा खुलासा हुआ। दरअसल, महिला घर से करीब 53 हजार रुपये नकद और लगभग 1.70 लाख रुपये के जेवरात भी लेकर चली गई। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल महिला और उसके बॉयफ्रेंड की तलाश की जा रही है।
Tagsमुजफ्फरपुरबिहारशादीपत्नी फरारबॉयफ्रेंडकैश-ज्वेलरी चोरीमिठनपुरा थानापुलिस जांचMuzaffarpurBiharmarriagewife abscondingboyfriendcash-jewellery stolenMithanpura police stationpolice investigationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





