बिहार

दिपावली- छठ पर्व पर शांति व सौहाद्रपूर्ण वातावरण को प्रशासनिक बैठक आयोजित

Shantanu Roy
22 Oct 2022 5:48 PM GMT
दिपावली- छठ पर्व पर शांति व सौहाद्रपूर्ण वातावरण को प्रशासनिक बैठक आयोजित
x
बड़ी खबर
मधुुबनी। जिला में शांतिपूर्ण- सौहाद्रपूर्ण वातावरण में दीपावली व छठ पर्व मनाए जाने को डीएम-एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई। अवसर पर डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के द्वारा प्रतिबंधित पटाखों के इस्तेमाल के रोकथाम की सख्त निर्देश दिया।बताया कि संवेदनशील छठ घाटों पर दंडाधिकारी व पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती होगी। निजी नाव के संचालन पर पूर्णतया रोक बताया। डीएम अरविन्द कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में दीपावली एवं छठ पर्व मनाए जाने को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में शनिवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को दीपावली और छठ पर्व की शुभकामनाएं दिया। कहा कि दीपावली एवं छठ पर्व हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाऐंगे। कहा कि साफ सफाई, रौशनी की व्यवस्था पटाखों के इस्तेमाल पर रोक, घाटों पर जल की गहराई पर सावधानी होगी।
इस बिंदुओं पर गौर करने की जरूरत है।अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी छठ घाटों पर ट्रेंड गोताखोर रखा जाय। एसपी सुशील कुमार ने कहा कि बिना उचित अनुज्ञप्ति के पटाखे बेचना प्रतिबंधित है। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित मुद्दा पर खयाल रखने व गैर कानूनी तरीके से पटाखे की बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया।एसपी सुशील कुमार ने कहा सभी छठ घाटों जहां पर्याप्त भीड़ रहती है। पूजा स्थल पर वाच टॉवर का निर्माण होगी। भीड़ के मूवमेंट पर नजर रखी जाएगी। छठ घाटों पर सक्षम साउंड सिस्टम लगाने के निर्देश है। शांति समिति के लोगों ने अपनी बात रखा। रामधीर खन्ना द्वारा जिले के पिपराघाट, सहोरबा घाट पिरही, मुराहद्दी, हदियाही पोखर जैसे जगहों पर इस दौरान किए जाने वाले कल्प वास के समय सुरक्षा के दृष्टिकोण से कदम उठाए जाने की मांग की। लदनिया के विष्णुदेव भंडारी द्वारा गिद्धवास गांव में तालाब के सटे बने सुरक्षा वॉल की अत्यधिक ऊंचाई को देखते हुए सीढ़ी के निर्माण की मांग की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त विशाल राज, नगर आयुक्त अनिल चौधरी, विशेष कार्य पदाधिकारी अमेत विक्रम बैनामी, सदर एसडीओ, अश्वनी कुमार,सहित बेबी कुमारी ,अशोक कुमार मंडल, शैलेश कुमार चौधरी, अभिषेक कुमार सभी अनुमंडल पदाधिकारी , पुलिस पदाधिकारी व शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
Next Story