बिहार

जांच में जुटी प्रशासन, पत्नी ने देवर व नंदोई पर लगाया पीटकर हत्या करने का आरोप

Admin4
14 Sep 2022 2:23 PM GMT
जांच में जुटी प्रशासन, पत्नी ने देवर व नंदोई पर लगाया पीटकर हत्या करने का आरोप
x

आरा। बिहार के आरा जिले के नगर थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा मोहल्ले में बुधवार की सुबह घर के एक कमरे मे पंखे से लटका युवक का शव मिला। जिसके बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। वही मृतक की पत्नी रूबी देवी ने देवर और नंदोई पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वही मृतक के परिजनों ने कहा कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया है। वही घटना की सूचना मिलते हो मौके पर पहुँची नगर थाना की पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के साथ हत्या या आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने के प्रयास में जुट गई है। बता दे की नगर थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा के रहने वाले केदार यादव के पुत्र सतेंद्र यादव की शव को पुलिस ने उनके ही घर के कमरे मे पंखे से लटका पाया। वही मृतक की पत्नी रूबी देवी ने बताया कि उसकी शादी इसी साल के 20 मई को हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी। वही उसने बताया की शादी के बाद से ही ससुराल के मेरे देवर कृष्णा और मेरे ननद के पति राकेश जो कि हरिदास टोला के रहने वाले है। ये सभी लोग मेरे साथ मारपीट करते थे। हमेशा बोलते थे की एक तो तुम पढ़ी-लिखी नहीं है उसके बाद दहेज भी कम ले कर आई है।

वही हर समय सभी लोग मिलकर मारते पीटते थे। लेकिन मै अपने पति सतेंद्र यादव को विवाद बढ़ने से बचाने के लिए कुछ भी नहीं बताती थी। वही कल रात मेरे देवर कृष्णा यादव और मेरी ननद और उसके पति राकेश हमको मार रहे थे। तभी मेरे पति ने मारते हुए देख लिए और अपने परिवार का विरोध करने लगे। जिसके बाद मेरे देवर और ननदोई हमको एक कमरे में बंद कर दिए और मेरे पति को मारने लगे। जिससे उनकी मौत हो गई। वही इस घटना के सूचना पर मृतक के ससुराल के पक्ष के लोग उसके घर पहुंचे। जहाँ देखा की मृतक घर मे फांसी पर लटका है। जिसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। वही शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल ले आई। जहाँ मृतक के पड़ोसियों ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। वही मृतक के हाथ पर आई लव यू मम्मी और पापा लिखा है। मुझे मेरी जिंदगी से नफरत हो गया है। बहरहाल मामला पूरी तरह से संदेहास्पद बना हुआ है। वही पुलिस सभी बिंदुयो पर हत्या या आत्महत्या के गुत्थी को सुल्जाने में लगी है।


न्यूज़क्रेडिट: amritvarshanews

Next Story