
x
Nalanda नालंदा : नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र स्थित आशानगर मोहल्ला में पुलिस ने एक अवैध हथियार निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है, जो किराए के मकान में एक मिनी गन फैक्ट्री चला रहे थे।
पुलिस अधीक्षक (SP) भारत सोनी ने जानकारी दी कि 26-27 जून की रात को मिली गुप्त सूचना पर सोहसराय थानाध्यक्ष और उनकी टीम ने राहुल कुमार के घर में छापेमारी की, जहां किरायेदार अभिषेक कुमार उर्फ अभिषेक विश्वकर्मा (30) और उसकी पत्नी साक्षी (35) रह रहे थे। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी अभिषेक विश्वकर्मा शारीरिक रूप से दिव्यांग है।
पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह अपनी पत्नी की मदद से लंबे समय से अवैध हथियार निर्माण और बिक्री में लिप्त था। उसका ननिहाल मुंगेर में है, जहाँ से उसने यह गैरकानूनी कारोबार सीखा। पुलिस ने आरोपियों के पास से विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इससे संभावित वित्तीय अपराधों की आशंका जताई जा रही है।
एक काली-लाल रंग की डायरी भी बरामद की गई है जिसमें हथियारों की बिक्री और पैसों का हिसाब दर्ज है। पुलिस ने सोहसराय थाना में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार किसे बेचे जा रहे थे और कहीं इस नेटवर्क में अन्य लोग भी तो शामिल नहीं हैं। पुलिस जल्द ही न्यायालय से रिमांड लेकर दंपति से विस्तृत पूछताछ करेगी।
Tagsगुप्तसूचनाअवैधहथियारsecretinformationillegalweaponsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





