![bihar, jantaserishta, hindinews bihar, jantaserishta, hindinews](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/05/30/1659443-bihar-jantaserishta-hindinews.webp)
x
सनकी युवक की करतूत
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : आरा के भोजपुर में एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ने इंटर की छात्रा पर उस समय तेजाब फेंका जब वह छत पर सो रही थी। बताया जा रहा है कि छात्रा के चाचा की शादी होने वाली है। 27 मई को तिलक आया था। 29 को मड़वान और 31 को बारात है। उसको लेकर उसके घर काफी संख्या में रिश्तेदार आए हैं।छात्रा के अनुसार आरोपित अमरजीत कुमार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव का निवासी है। वह करीब डेढ़ वर्षों से अपने मौसी के घर गंगहर गांव में रहता है। उसी समय से उसे परेशान करता था। उसपर प्यार करने और शादी करने के लिए दबाव डालता था। साथ ही वह उससे बराबर यहां-वहां चलने के लिए भी कहता था। वह इसका विरोध करती, तो बर्बाद करने की धमकी भी देता था।
तिलक के दूसरे दिन शनिवार की रात सभी लोग खाना खाकर छत पर सो रहे थे। तभी आरोपित प्लास्टिक की एक डिबिया में तेजाब लेकर उसके घर की छत पर चढ़ गया। लेकिन छत पर अधिक लोगों के सोने होने के कारण उसे छात्रा को पहचानने में परेशानी हो रही थी। उसने लोगों के चेहरे से चादर हटाई और पहचान की। उसके बाद छात्रा के शरीर पर तेजाब डाल दिया। तेजाब डालने के क्रम में उसके बगल में सो रहे उसके फुफेरे भाई पर भी तेजाब के कुछ छींटे पड़ गए।इससे दोनों बुरी तरह झुलस गए। घटना के दौरान चीख-पुकार मची, तो आरोपित भाग निकला।
![Admin2 Admin2](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Admin2
Next Story