बिहार

डायन का आरोप लगा कर विधवा महिला को पीटा, विष्टा पिलाने का आरोप

Shantanu Roy
14 Jan 2023 6:59 PM GMT
डायन का आरोप लगा कर विधवा महिला को पीटा, विष्टा पिलाने का आरोप
x
बड़ी खबर
मोतिहारी। जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में विधवा महिला ने मारपीट कर दबंगों पर डायन का आरोप लगाते हुए विष्टा पिलाने का आरोप लगाया है।थाने मे दिये गये आवेदन में बताया गया है कि विधवा मां को बचाने आए उसके पुत्र चंद्रकांत कुमार को भी चाकू से मारकर जख्मी कर दिया गया। मामले में पीड़ित विधवा के आवेदन पर पुलिस ने शनिवार को एफआईआर दर्ज करते हुए कहा है कि शंकरसरैया के शिव कुमार साह, रिंकू देवी, आलोक कुमार, संतोष साह व आशा देवी उक्त महिला के दरवाजे पर पहुंच गाली देते हुए कहने लगे।
इसके तंत्र मंत्र से मेरे घर के सदस्य एक एक कर मर रहे है। और सभी एकजुट हो उसे मारने लगे। विधवा महिला ने आरोप लगाया है कि पिटाई कर उक्त लोगो ने पॉलिथीन में लाए विष्टा को उसके मुंह में उड़ेल दिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई।साथ ही उसके गले से करीब सत्तर हजार की सोने की सिकड़ी निकाल लिया। उसे बचाने आये उसके पुत्र चंद्रकांत को चाकू से मारकर जख्मी कर दिया गया। दोनो का इलाज सीएचसी तुरकौलिया में किया जा रहा है।थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया की मामले में एफआइआर दर्ज कर करवाई की जा रही है।
Next Story