बिहार

ज़हरीली शराब के लिए सप्लाई थाने से होने का आरोप, 53 लोगों की मौत

Shubhra Nandy
16 Dec 2022 10:33 AM IST
ज़हरीली शराब के लिए सप्लाई थाने से होने का आरोप, 53 लोगों की मौत
x

फाइल फोटो 

बिहार (Bihar) में जहरीली शराब से होने वाली मौतों का आंकड़ा 53 पहुंच गया है। वहीं शराब बनाने में प्रयोग होने वाली स्प्रिट की सप्लाई थाने से होने का आरोप लग रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | बिहार (Bihar) में जहरीली शराब से होने वाली मौतों का आंकड़ा 53 पहुंच गया है। वहीं शराब बनाने में प्रयोग होने वाली स्प्रिट की सप्लाई थाने से होने का आरोप लग रहा है। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार मशरख थाने में जब्त कर रखी गई स्प्रिट गायब है। दरअसल स्प्रिट कंटेनर में रखी हुई थी और कंटेनर थाने से गायब है। इसके सबूत के तौर पर ग्रामीणों की ओर से एक वीडियो बनाकर उत्पाद विभाग के मुख्य सचिव केके पाठक को भेजा गया है।

मशरख थाने से स्प्रिट के कंटेनर गायब
दरअसल मशरख थाने में पुलिस द्वारा जब्त की गई स्प्रिट के कंटेनर रखे हुए थे लेकिन अब कई कंटेनर गायब हैं। कुछ दिन पहले मशरख पुलिस (Mashrakh Police) ने बड़ी संख्या में स्प्रिट के कंटेनर जब्त किए थे और इसे थाना परिसर में रखा गया था लेकिन अब ये कंटेनर गायब है। बता दें कि ज्वाइंट कमिश्नर कृष्णा पासवान और डिप्टी सेक्रेटरी निरंजन कुमार ने थाने पहुंचकर परिसर की जांच की। यहां उन्होंने ड्रम में मौजूद स्प्रिट का सैंपल जांच के लिए पटना भेज दिया है है। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चौकीदार और पुलिस की मदद से थाने से स्प्रिट की सप्लाई की गई।
मरने वालों में 17 लोग मशरख से
बता दें कि मरने वालों का आंकड़ा 53 हो गया है। मरने वालों में 17 लोग मशरख से हैं। वहीं मरने वालों तीन ऐसे लोग शामिल हैं, जो खुद ही शराब बेच रहे थे। जबकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मशरख के थानेदार और चौकीदार को सस्पेंड कर दिया है। वहीं डीएम ने मढौरा के एसडीपीओ को ट्रांसफर करने और विभागीय कार्रवाई करने की अनुशंसा भी कर दी है।

Next Story