बिहार
Accident: अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, सेना के जवान और बेटी की मौत
Sanjna Verma
23 July 2024 12:20 PM IST

x
बिहार Bihar: जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में सोमवार को अनियंत्रित स्कॉर्पियो के पेड़ से टकराने से सेना के जवान और उसकी पुत्री की मौत हो गई, तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
पूजा अर्चना कर घर लौट रहे थे सभी
पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्कॉर्पियो पर सवार लोग खैरा के बाबा गिधेश्वर नाथ मंदिर से सावन माह के पहले सोमवारी पर पूजा अर्चना कर अपने घर बंझुलिया गांव लौट रहे थे। इस दौरान एक बाईक सवार को बचाने के क्रम में scorpioसड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस घटना में सेना के जवान अजीत पांडे कि मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए।कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर अपने घर आया था।
कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर आया था जवान
सूत्रों ने बताया कि घायलों को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान अजीत पांडे की डेढ़ साल की पुत्री आदित्य कुमारी की भी मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं घायलों में से दो लोगों को पटना रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि अजीत लद्दाख में तैनात था।
TagsAccidentअनियंत्रितस्कॉर्पियोपेड़सेनाजवानबेटीमौतuncontrolledscorpiotreearmysoldierdaughterdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





