बिहार

रोहतास में हादसा: स्टेट हाईवे पर सामने से आ रही बाइक से हुई टक्कर

Soni
10 March 2022 12:52 PM IST
रोहतास में हादसा: स्टेट हाईवे पर सामने से आ रही बाइक से हुई टक्कर
x

रोहतास के चेनारी-कुदरा स्टेट हाईवे पर दो बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई। चहबच्चा गांव के पास हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक पर सवार दो सगे भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे बाइक पर सवार दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। चेनारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने बताया कि घायल दोनों युवकों में से नीतीश कुमार की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना के बाद चेनारी थानाध्यक्ष निर्मल कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने दो युवकों की मौत की पुष्टि की है।

वहीं थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि मृतक दोनों युवकों के पास है आधार कार्ड मिला। इसमें दोनों युवकों के पिता का नाम शंकर चौधरी लिखा हुआ है और दोनों का एड्रेस भी सेम है। इस वजह से दोनों आपस में सगे भाई लग रहे हैं। फिलहाल परिजनों से इसकी जानकारी प्राप्त की जा रही है। वहीं घायलों को बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि मृत युवकों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

Next Story