बिहार

अभाविप के अभ्यास वर्ग का समापन, प्रशिक्षित कार्यकर्ता संगठन को देने नई धार

Shantanu Roy
6 Nov 2022 6:18 PM GMT
अभाविप के अभ्यास वर्ग का समापन, प्रशिक्षित कार्यकर्ता संगठन को देने नई धार
x
बड़ी खबर
बेगूसराय। राष्ट्रीय उच्च विद्यालय तेघड़ा में चल रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन रविवार को हो गया। अभ्यास वर्ग के दौरान दो सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने संगठन के कार्य पद्धति एवं विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। अभ्यास वर्ग में दूसरे दिन कार्यपद्धति, व्यवहारिक प्रशिक्षण एवं भूमिका विषय पर चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजित चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद नए कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण इसलिए आयोजित करती है ताकि वे संगठन की गतिविधि एवं उसे संपादित करने के तरीके को जान सकें। इन गतिविधियों में उनके सभी प्रकार के गुण एवं कला कौशल समाहित होते हैं। विश्वविद्यालय प्रमुख मिलन कुमार एवं विभाग प्रमुख विजेन्द्र कुमार ने कहा कि आज के समय में विद्यार्थी परिषद केवल सांगठनिक रुप से ही मजबूत नहीं है, बल्कि वैचारिक रूप से भी हम काफी सशक्त हैं। विद्यार्थी परिषद के विचार की संकल्पना समाज को लाभान्वित कर रही है, इसी के कारण संगठन विस्तार हो रहा है, जिसके प्रत्यक्षदर्शी हम सभी हैं।
राज्य विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख कन्हैया कुमार एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आलोक कुमार ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करते हुए कहा कि आप जिन गतिविधियों का संचालन विगत दो दिनों से कर रहे हैं, उसकी प्रासंगिकता विभिन्न शैक्षणिक परिसर में दिखेगी। इसके लिए अभ्यास वर्ग का आयोजन किया जाता है। जिला प्रमुख मुकेश कुमार ने कहा कि आज के समय में कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी चुनौती है कि आप शैक्षणिक गतिविधि की गुणवत्ता बनाए रखें, इसकी जिम्मेदारी हम कार्यकर्ता निभा रहे हैं। जिला संयोजक सोनू कुमार एवं विभाग सह संयोजक शिवम कुमार ने कहा कि व्यावहारिक प्रशिक्षण हमारे प्रभावशीलता का एक जरिया है, जिसके माध्यम से हम परिसर में अपना कार्य और विचार वृद्धि करते हैं। पूर्व नगर अध्यक्ष राहुल कुमार एवं नगर अध्यक्ष अंकेश कुमार ने कहा कि यहां से प्रशिक्षित कार्यकर्ता समाजिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रवादी विचार को पोषित करेंगे।
Next Story