बिहार
अभाविप ने जारी किया पोस्टर, 20 अगस्त से शुरू होगा सदस्यता महापर्व
Shantanu Roy
17 Aug 2022 6:29 PM GMT

x
बड़ी खबर
बेगूसराय। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) 20 अगस्त से पांच सितम्बर तक देशव्यापी सदस्यता अभियान चलायेगी। सदस्यता महापर्व के लिए विजेन्द्र कुमार को जिला प्रभारी तथा अनुभव एवं आनंद को सह प्रभारी बनाया गया है। अभियान को लेकर बेगूसराय जिला इकाई द्वारा बुधवार को जीडी कॉलेज में पोस्टर एवं स्टीकर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष चलने वाले सदस्यता के तहत इस बार भी बेगूसराय के सभी शैक्षणिक संस्थानों में 30 हजार नए सदस्य बनाया जाएगा। अभाविप अपने स्थापना काल से छात्रों तथा राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही है। 75 वर्षों की यात्रा में अभाविप ने एक लंबा रास्ता तय करते हुए देश भर में राजनीति, सामाजिक, पत्रकारिता, शिक्षा, कला आदि क्षेत्रों में कार्य कर चरित्रवान तथा देश के संबंध में सोचने वाली पीढ़ी तैयार की है।
आने वाले वर्षों में देश और मनुष्यता के लिए नई पीढ़ी के साथ नई ऊर्जा द्वारा अच्छा कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विश्वविद्यालय प्रमुख मिलन कुमार एवं राज्य विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख कन्हैया कुमार ने कहा कि संगठन के कई आयाम हैं। हर आयाम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने का बेहतरीन अवसर एवं मंच प्रदान करती है। कला का क्षेत्र हो या खेल, सेवा कार्य हो या पर्यावरण, सभी क्षेत्र में अभाविप सक्रियता पूर्वक कार्य कर रही है। जिला संयोजक सोनू कुमार एवं नगर अध्यक्ष राजाजीत कुमार ने कहा कि अभाविप देश के सामने उत्पन्न हर चुनौती का डटकर सामना करती है। वैश्विक महामारी कोरोना के समय बेगूसराय में 15 हजार परिवार के बीच राशन वितरण, बाढ़ के समय दस हजार परिवार के बीच राशन वितरण, नारी सशक्तिकरण के उद्देश्य से छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिशन साहस कार्यक्रम, पर्यावरण रक्षा के लिए हर वर्ष हजारों पौधा ना सिर्फ लगाना उसका देखभाल करना। सभी महाविद्यालय में सहयोग शिविर, बेगूसराय में 20 से अधिक जगहों पर सेनेटरी पैड मशीन लगाने सहित अन्य सामाजिक मुद्दे पर भी कार्य करते आई है।
नगर मंत्री पुरुषोत्तम कुमार एवं छात्र नेता मुन्ना गुरु ने कहा कि अभाविप ने आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर बेगूसराय के छह सौ जगहों पर तिरंगा फहराया। बेगूसराय, बरौनी, बखरी एवं मंझौल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया, हर घर तिरंगा अभियान के तहत 21 सौ से अधिक तिरंगा वितरण किया गया। मौके पर धीरज, अमन, रौशन, नीतीश, भीम एवं विवेक सहित अन्य उपस्थित थे।
Next Story