बिहार

5 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

Admin4
11 Aug 2023 8:01 AM GMT
5 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
x
नवादा। बिहार नवादा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही यह पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बता दे की नवादा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वही इस मामल के संबंध में मुफस्सिल थाना प्रभारी दीपक रावत ने बताया कि महिला थाना कांड संख्या 27/18 की प्राथमिक दर्ज की गई थी। नाबालिक के द्वारा ससुराल आए एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। वही इसके बाद आरोपित हीरालाल मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही हीरालाल मांझी पर आरोप है कि वह अपनी ससुराल आया था। वही 26 जून 2018 को वहां एक नाबालिग से उसी के घर में घुसकर दुष्कर्म किया। उसने कहा कि हमें फंसाया गया था। हम 7 बच्चे के पिता हैं। मेरी उम्र 52 साल है। मैं इतनी उम्र में ऐसा काम नहीं कर सकता हूं। वही इस मामले को लेकर थाना प्रभारी ने कहा कि प्रभारी DSP अनिकेत कुमार के देखरेख में पूरी कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार व्यक्ति को पोक्सो एक्ट के तहत हिरासत में भेज दिया गया है।
Next Story