बिहार
फर्जी आईडी पर रेल टिकट बनाने वाले एक युवक को 24 आरक्षित टिकट के साथ किया गिरफ्तार
Shantanu Roy
10 Nov 2022 5:17 PM GMT

x
बड़ी खबर
सहरसा। फर्जी आईडी से जालसाजी कर लंबी दूरी की आरक्षित टिकट बनाकर रेल यात्रियों से हजारों रुपए ठगने वाले जालसाज एक रेल टिकट दलाल को आरपीएफ ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दलाल सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नम्बर 10 निवासी मदन प्रसाद गुप्ता का 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ छोटू है। वे पर्सनल यूजर आईडी से लंबी दूरी की रेल टिकट बनाकर लोगों से अधिक रुपए ठगता था। जिसे आरपीएफ ने गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया है। उनके ऊपर रेल अधिनियम 143 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।उसके लैपटॉप और कंप्यूटर भी जब्त कर गहन छानबीन की जा रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर वंदना कुमारी ने बताया की पर्सनल यूजर आईडी से आरोपी रेल टिकट बना कर यात्रियों से हजारों रुपए अवैध उगाही कर रहा था। सभी टिकट दिल्ली, अमृतसर, लुधियाना,जालंधर का है। जो कि सहरसा, छपरा, सिवान, मुजफ्फरपुर आदि स्टेशनों से लंबी दूरी की ट्रेनों में बना हुआ था।
जिसकी गुप्त सूचना मुखबिर से मिली थी। जिसके बाद बुधवार को उनके नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर रविरंजन कुमार के साथ अन्य आरपीएफ कर्मी की टीम तैयार हुई।सुपौल स्थित आशु कंप्यूटर दुकान पर छापामारी की गई। जहां से पुराना एसी का बना 24 रेल आरक्षित टिकट का बरामद किया गया। आरोपी अभिषेक कंप्यूटर से लंबी दूरी की कुछ और टिकट बनाने वाला था। फिलहाल आरोपी का लैपटॉप और कंप्यूटर जब्त कर एक्सपर्ट द्वारा खंगाला जा रहा है।जबकि सभी बरामद टिकट का मूल्य 87 हजार 504 रुपए है।ज्ञात हो कि दीपावली एवं छठ पर्व मनाकर महानगर लौटने वाले रेलयात्रियो से मनमाना किराया वसूल किया जा रहा है।रेलवे स्टेशन पर बुकिंग कांउटर से वेटिंग टिकट के सिवा कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल है।जबकि दलाल द्वारा मनमाफिक किराया लेकर कंफर्म टिकट उपलब्ध कराया जा रहा है।जिस कारण रेलयात्री उंची कीमत देकर यात्रा करने पर मजबूर हैं।
Next Story