
x
Bihar बिहार : नालंदा शहर के लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवाजी कॉलोनी में एक 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय शर्मा के पुत्र दीपू कुमार उर्फ लल्ला के रूप में हुई है।
परिजनों ने उसके दोस्तों पर नशा देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने रामचंद्रपुर में सड़क पर टायर जलाकर जाम कर दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। जानकारी के मुताबिक, दीपू कुमार 20 मई को हैदराबाद से लौटा था। वह वहां एक पेंट कंपनी में काम करता था। घर लौटने के कुछ ही दिनों बाद उसकी अचानक हुई मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।
दीपू की मां मंजू देवी ने बताया कि शनिवार की शाम बेटा एक मोबाइल लेकर घर आया था, जिसे उसके दोस्तों ने पांच हजार रुपये में बेचने के लिए कहा था। उन्होंने मोबाइल लेने से मना किया और लौटाने की बात कही, जिस पर दीपू मोबाइल लेकर चला गया और कुछ देर बाद फिर लौटा। मंजू देवी के अनुसार, जब वह बेटे को मोबाइल को लेकर डांट रही थीं, तभी दोस्तों का फोन आया और दीपू को बाहर बुला लिया गया। इसके कुछ समय बाद आसपास के लोगों ने देखा कि दीपू घर के बाहर अचेत अवस्था में पड़ा है। जब परिजनों को सूचना मिली तो उन्होंने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया। जैसे ही शव घर पहुंचा, परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने रामचंद्रपुर के पास टायर जलाकर सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई लहेरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया।
उन्होंने कहा कि परिजनों का आवेदन मिलने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला नशे के ओवरडोज से मौत का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। दीपू के परिजनों का कहना है कि उसके दोस्तों ने उसे जानबूझकर नशा कराया और फिर उसकी हत्या कर दी। उनका आरोप है कि यह पूरी घटना पूर्व नियोजित हो सकती है। वे दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।
Tagsहैदराबायुवकशवपरिजनोंसड़कजामHyderabadyouthdead bodyrelativesroadjamजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





