बिहार

ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत

Admin Delhi 1
2 Nov 2022 12:35 PM IST
ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत
x

नालंदा न्यूज़: दीपनगर थाना क्षेत्र देवधा गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की लहेरी थाना क्षेत्र के भरावपर मोहल्ला निवासी धुरी महतो का 30 वर्षीय पुत्र कारू महतो था। परिजनों ने बताया कि लक्ष्मीजी की प्रतिमा विसर्जन को लेकर बीती शाम मोहल्ले के लोगों के साथ कोसुक घाट गया था। देर रात तक वापस घर लौट कर नहीं आया। सुबह पुलिस से मौत की खबर मिली। दीपनगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि युवक ट्रैक पर बैठ बात कर रहा था। उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई।

Next Story