बिहार

सिवान में एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया, जानिए पूरा मामला

Teja
29 Oct 2021 2:48 PM GMT
सिवान में एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया, जानिए पूरा मामला
x

फाइल फोटो 

ऑपरेशन करने वाली डॉक्टर भी हैरान

जनता से रिस्ता वेबडेसक | बिहार के सिवान जिले के सदर अस्पताल में गुरुवार को एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया है। इनमें तीन बेटी और दो बेटे हैं। सिवान में इस तरह का यह पहला मामला है। जन्म के बाद जच्चा और सभी बच्चे स्वस्थ हैं। सभी बच्चों को आईसीयू वार्ड में रखा गया है। महिला का नाम फूलजहां खातून है। वह शहर के वार्ड नंबर 28 के इस्माइल शहिद तकिया मोहल्ला निवासी मो. झुना की पत्नी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, फूलजहां की शादी गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के अरना गांव में पांच साल पहले हुई थी। इससे पहले महिला की एक चार साल की बेटी है। फूलजहां खातून का पति पहले विदेश में काम करता था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से वह घर पर ही रुका है और फिलहाल वो मजदूरी करता है।

ऑपरेशन करने वाली डॉक्टर भी हैरान

ऑपरेशन करने वाली डॉक्टर रीता सिन्हा ने बताया कि सिवान सदर अस्पताल में इस तरह का पहला केस सामने आया है। इसके अलावा डॉ रीता ने कहा कि उनके जीवन में भी यह पहला अनुभव है। उन्होंने बताया कि जांच में यह पता चल गया था कि महिला के गर्भ में पांच बच्चे हैं। इसलिए उसका सिजेरियन किया गया। महिला की हालत सामान्य है और किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। वहीं, सभी बच्चे भी ठीक हैं।

Next Story