बिहार

एक महिला ने ई-रिक्शा में बच्ची को दिया जन्म

Admin Delhi 1
22 Aug 2023 1:43 PM IST
एक महिला ने ई-रिक्शा में बच्ची को दिया जन्म
x
शहर के जादोपुर मोड़ के समीप

गोपालगंज: शहर के जादोपुर मोड़ के समीप ई-रिक्शा पर एक महिला ने नवजात बच्ची को जन्म दिया. जच्चे-बच्चे को लेकर परिजन सदर अस्पताल के महिला वार्ड में पहुंचे. जहां दोनों का इलाज शुरू किया गया.

बताया गया है कि नगर थाने के कररिया गांव के संतोष प्रसाद की पत्नी मीना देवी को प्रसव पीड़ा हुई. इसके बाद परिजन उसे सदर अस्पताल में लेकर आने के लिए ई-रिक्शा पर बैठाया.

ई-रिक्शा पर लेकर परिजन उसे सदर अस्पताल में आ ही रहे थे कि प्रसूति को शहर के जादोपुर मोड़ के समीप तेज दर्द हुआ और उसने चलती ई-रिक्शा पर ही नवजात बच्ची को जन्म दे दिया. बाद में परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल के महिला वार्ड में पहुंच गए. जहां डॉक्टरों और कर्मियों की देखरेख में इलाज किया जा रहा है.

Next Story