
x
Bihar बिहार: छठ पूजा और प्रथम चरण के मतदान के समापन के बाद यात्रियों की भीड़ अचानक बढ़ गई है। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर इन दिनों यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है। 6 नवंबर को मतदान खत्म होने के बाद हजारों की संख्या में लोग अपने कार्यस्थलों की ओर लौटने के लिए स्टेशन पहुंचे, जिससे प्लेटफॉर्म से लेकर टिकट काउंटर तक अफरातफरी की स्थिति बन गई। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल मंत्रालय ने मुजफ्फरपुर जंक्शन पर दो विशेष होल्डिंग एरिया बनाए हैं। ये एरिया उन यात्रियों के लिए तैयार किए गए हैं, जिनकी ट्रेनें देरी से चल रही हैं या जो लंबा इंतजार कर रहे हैं। इन विशेष क्षेत्रों में यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियां, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, पीने के पानी, फर्स्ट एड और सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उनकी टीम रातभर स्टेशन पर गश्त करती है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। उन्होंने कहा कि त्योहार और चुनाव के कारण यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों से तीन गुना अधिक हो गई है। रेल मंत्रालय ने इन होल्डिंग एरिया में जनरल टिकट काउंटर की भी व्यवस्था की है। इससे यात्रियों को स्टेशन के बाहर लंबी कतारों से राहत मिली है। अब वे वहीं से किसी भी गंतव्य के लिए टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
सीतामढ़ी जिले के बथनाहा विधानसभा क्षेत्र के निवासी विमलेश कुमार सिंह, जो अहमदाबाद में नौकरी करते हैं, ने कहा, “पहले के मुकाबले इस बार स्टेशन पर बहुत सुविधाएं दी गई हैं। पहली बार इतनी सुव्यवस्थित व्यवस्था देखने को मिल रही है। इससे भीड़ में भी राहत महसूस हो रही है। वहीं, कोलकाता में काम करने वाले मोहम्मद साबिर, जो पारू प्रखंड के बेरूवा पंचायत के रहने वाले हैं, ने बताया, “हम वोट डालने के बाद लौट रहे हैं। स्टेशन की व्यवस्था पहले से बेहतर है, लेकिन ट्रेनों में अभी भी काफी भीड़ है।”
मुजफ्फरपुर के स्थानीय निवासी सुनील कुमार झा ने कहा कि मतदान और छठ पूजा दोनों एक साथ होने के कारण इस बार स्टेशन पर भीड़ अभूतपूर्व रही। रेल प्रशासन ने पहली बार यात्रियों के लिए ऐसे होल्डिंग एरिया बनाए हैं, जिससे काफी राहत मिली है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और किसी भी समस्या की स्थिति में स्टेशन स्टाफ या आरपीएफ से संपर्क करें। अधिकारियों ने कहा कि विशेष निगरानी टीम लगातार प्लेटफॉर्मों की स्थिति पर नजर रख रही है ताकि यात्रियों की यात्रा सुरक्षित और सहज हो सके।
Tagsमुजफ्फरपुर जंक्शनछठ पूजाबिहार चुनावयात्रियों की भीड़रेल मंत्रालयहोल्डिंग एरियाआरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमारटिकट काउंटररेलवे व्यवस्थामुजफ्फरपुर स्टेशनबिहार रेलवे न्यूज़त्योहारी भीड़मतदान बाद यात्रायात्री सुविधाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





