बिहार

3 लाख के स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Admin4
9 Sep 2023 6:50 AM GMT
3 लाख के स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
x
पटना। पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बता दे की कदम कुआं पुलिस ने लाखों के स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बता दे की राज्य में शराबबंदी कानून के बाद से सूखे नशीले पदार्थ का कारोबार काफी फलता फूलता नजर आ रहा है, हालांकि बिहार पुलिस के साथ EOU की टीम ने भी इस नशे के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए कई टीमें बना रखी है, जो लगातार इन पर नकेल भी कस रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार के एक नशे के कारोबारी को लाखों की स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में RMM कॉलोनी के पास 530 पुड़िया स्मैक के साथ विकास कुमार नामक के एक सरगना को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पुलिस को काफी दिनों से तालाश थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि विकास कुमार आज स्मैक की डिलीवरी देने वाला है, तभी पुलिस के द्वारा टीम गठित कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार विकास कंकड़बाग थाने में 3 मामलों में वांटेड है और कई दिनों से फरार चल रहा था। वही इसने नशे के अवैध कारोबार से अकूत संपत्ति अर्जित की है। वही पुलिस ने बताया कि विकास कंकड़बाग इलाके में स्मैक की डिलीवरी करने पहुंचा था, तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिली। पुलिस ने बिना देर किए इसे RMM कॉलोनी से एक स्विफ्ट डिजायर कार के साथ उसे पकड़ लिया। गाड़ी से 530 पुरिया स्मैक, 90000 कैश और 2 बाइक भी पुलिस ने बरामद की है। वहीं स्मैक की कीमत लगभग 3 लाख आंकी गई है। वही गिरफ्तार विकास कंकड़बाग थाने में 3 मामलों में वांटेड है और कई दिनों से फरार चल रहा था। फिलहाल पुलिस इस मामले में पुलिस इससे पूछताछ कर रही है।
Next Story