बिहार

जलजमाव के बीच खुले नाले में गिरा स्कूली बच्चा, लोगों ने दौड़कर बचाई जान

Saba Naaz
29 Jun 2025 9:53 PM IST
जलजमाव के बीच खुले नाले में गिरा स्कूली बच्चा, लोगों ने दौड़कर बचाई जान
x
Bihar बिहार : नगर निगम सासाराम के विकास के दावों की पोल खोलता एक वीडियो इन दिनों जिले में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सासाराम शहर के वार्ड नंबर 18 का बताया जाता है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।
दरअसल सासाराम के बौलिया रोड में एक 6 वर्षीय बालक स्कूल से वापस अपने घर लौट रहा था, तभी जल जमाव के बीच सड़क किनारे एक खुले नाले में गिर गया और छटपटाने लगा। वहीं बच्चे के खुले नाले में गिरने की पूरी घटना पास के घर में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो बीते शनिवार के दोपहर की बताई जाती है।
गौरतलब हो कि शहर के कई हिस्सों में खुले पड़े नाले हादसों को लगातार निमंत्रण दे रहे हैं। जल जमाव एवं रात के अंधेरे में तो खुले नाले और भी खतरनाक हो जाते हैं। जिसमें गिरकर कभी राहगीर घायल हो जाते हैं तो कभी दो पहिया व चार पहिया वाहन फंस जाते हैं। इसके अलावा शहर में जल जमाव की समस्या भी अब विकराल हो चुकी है। हल्की बारिश में हीं शहर के अधिकांश हिस्सों में जल जमाव आम बात है और ऐसे हालात में सड़क और खुले नालों की पहचान करना मुश्किल हो जाता है।

Next Story