बिहार

जमुई में एक नक्सली गिरफ्तार, भाजपा नेता की हत्या का है आरोप

Deepa Sahu
20 Nov 2021 5:13 PM GMT
जमुई में एक नक्सली गिरफ्तार, भाजपा नेता की हत्या का है आरोप
x
माओवादियों के भारत बंद के दौरान जमुई में सुरक्षा बलों और पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।

माओवादियों के भारत बंद के दौरान जमुई में सुरक्षा बलों और पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्रोफेसर सह भाजपा नेता सहित दोहरे हत्याकांड में शामिल एक नक्सली नकुल यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली नकुल यादव पूर्व में हार्डकोर नक्सली नेता चिराग दा के दस्ते में काम करता था। गिरफ्तार नक्सली 29 जनवरी 2008 को नक्सली दस्ते के साथ मिलकर बांमदह बाजार निवासी प्रोफेसर सुखदेव साह और विष्णु देव को गला रेत कर हत्या कर दिया था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। तब से वह पुलिस से बच रहा था। प्रोफेसर सह भाजपा नेता स्वर्गीय फाल्गुनी प्रसाद विधायक के करीबी बताए जाते थे।

नकुल यादव 2013 में दोनों पति-पत्नी नियोजित शिक्षक के रूप में नियोजित हुए हैं। नकुल यादव पूर्व इंद्रादेव यादव फिलहाल विसोदह विद्यालय में कार्यरत है, जबकि पत्नी सिजुआ विद्यालय में शिक्षिका है। चंद्रदीप थाना अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि दोहरे हत्याकांड में शामिल नक्सली नकुल यादव उर्फ इंद्रदेव यादव अपने घर में है
इस दौरान सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त छापेमारी अभियान के तहत उसे गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी अभियान में सीआरपीएफ 215 बटालियन चकाई और चंद्र मंडी थाना अध्यक्ष और पुलिस के जवान शामिल थे।
Next Story