बिहार

खेत की रखवाली कर रही नाबालिग से अधेड़ ने किया दुष्कर्म

Admin4
8 July 2023 11:56 AM GMT
खेत की रखवाली कर रही नाबालिग से अधेड़ ने किया दुष्कर्म
x
जहानाबाद। जहानाबाद में दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक अधेड़ ने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग लड़की प्रेग्नेंट हो गयी। इस घटना के बाद गांव में चर्चा का बाजार गर्म है और जीतने मुंह उतनी बातें हो रही हैं।
घटना घोसी थाना बताया जा रहा है कि विक्षिप्त नाबालिग लड़की गांव में मक्का के खेत की रखवाली करती थी। चार महीना पहले जब वह खेत की रखवाली कर रही थी। तभी गांव का ही एक बुजुर्ग व्यक्ति वहां पहुंचा और उसे बहला फुसलाकर खेतों के अंदर ले गया, जहां आरोपी ने नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी शख्स ने इसके बाद कई बार लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसी बीच लड़की के पेट का बढ़ता आकार देख परिजन उसे डॉक्टर के यहां ले गए, जहां उसके प्रेग्नेंट होने की जानकारी डॉक्टरों ने दी।
नाबालिग लड़की के प्रेग्नेंट होने की जानकारी मिलने के बाद परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। पीड़िता के परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।
Next Story