
x
कैमूर। बिहार के कैमूर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आ रही है। जहां एक अधेड़ व्यक्ति ने ताड़ी के नशे में 6 वर्षीय मासूम के साथ रेप किया। वही इस दरिंदगी के बाद परिजनों ने थाने में आवेदन देकर सख्त कार्रवाई की मांग किया। वही पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर आरोपी राजेश प्रजापति को जेल भेज दिया है। वही यह पूरा मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र का है। वही इस घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है की राजेश प्रजापति ताड़ी पीने के बाद नशे में अपने मड़ई में अकेले था। वही पास के गली से बच्ची गुजर रही तो उसे आवाज देकर बुलाया। इसके बाद नाबालिग बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म किया। वही बच्ची ने इसका विरोध करते हुए काफी चीखी चिल्लाई। लेकिन, उसे थोड़ा सा भी रहम नहीं आया। बच्ची रोते हुए अपने घर पहुँची। जहाँ अपने घर वालो से सारी घटना बताई। जिसके बाद परिजनों ने गुस्से में जमकर हंगामा और मारपीट किया और थाने पहुच कर प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसके बाद रामगढ़ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही, मोहनिया DSP फैज अहमद खान ने बताया कि रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक बच्ची के साथ बलात्कार हुआ था। जिसको लेकर आरोपी को गिरफ्तार नुआंव थाना क्षेत्र से किया गया। आगे की कार्रवाई किया जा रहा है। हालांकि, कैमूर में 6 वर्षीय बच्ची के साथ रेप का मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिस तरह से पिता समान सख्त ने कैसे छोटी बच्ची को हवस का शिकार बनाया। इससे मानवता शर्मसार हुई है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आगे की कार्रवाई में रामगढ़ पुलिस जुटी हुई है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story