बिहार

सांप काटने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौंत

Shantanu Roy
11 Sep 2022 10:51 AM GMT
सांप काटने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौंत
x
बड़ी खबर
निर्मली। मरौना थाना क्षेत्र के छर्रापट्टी वार्ड 4 में शनिवार को धान के खेत में काम कर रहे अधेड़ व्यक्ति को सांप ने डस लिया। उसकी मौत इलाज के दौरान निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल में हो गयी। बताया जा रहा है कि जगदीश सिंह (50)अन्य दिनों के तरह शनिवार की सुबह नास्ता करके अपने धान के खेत में खरपतवार उखाड़ फेंकने के लिए गये थे।इसी क्रम में एक विषैले सांप ने डस लिया।इसकी सूचना परिजनों को दिया।
परिजनों ने आनन फानन में सिंह को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली ले गया और डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया लेकिन बचा नही पाया। लोगो का कहना है कि छर्रापट्टी से अस्पताल की दूरी 20 से 22 किमी है।अस्पताल तक पंहुचने में 30 से 45 मिनट का समय लगता है।इस बीच सांप के विष तेजी से शरीर मे फैल गया।डॉक्टरों के प्रयास के वावजूद भी बचना मुश्किल हो गया।श्री सिंह की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया हैं।
Next Story