बिहार

कच्चा मकान गिरने से अधेड़ की मौत

Rani Sahu
13 July 2023 12:30 AM IST
कच्चा मकान गिरने से अधेड़ की मौत
x
रोहतास। बिहार के रोहतास में कच्चा मकान गिरने के एक अधेड़ का मौत हो गया है। जबकि, एक लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। फिलहाल इस घटना की सुचना नजदीकी थाने को दे दी गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृत अधेड़ अपने घर में सोए हुए थे। उसी दौरान यह घटना सामने आया।
दअरसल, रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के मल्हीपुर में बुधवार की अलसुबह एक कच्चा मकान गिरने से द्वारिका प्रजापति (55 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जिसके बाद घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चेनारी ले जाया गया है। वहीं, इस घटना को लेकर पुलिस टीम को सुचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि, राज्य में लगातार मानसून की बारिश के कारण इन इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। जिसके कारण कई जगहों पर जलजमाव भी हो गया है। इसके साथ ही तेज गति से हो रही बारिश के कारण कच्चे मकानों को नुकसान हो रहा है।
Next Story