बिहार

मुजफ्फरपुर कोर्ट परिसर के अंदर स्कूटी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Rani Sahu
13 Sept 2023 5:50 PM IST
मुजफ्फरपुर कोर्ट परिसर के अंदर स्कूटी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
x
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर कोर्ट परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब अचानक एक खड़ी स्कूटी में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग की लपटे तेज हो गयी और स्कूटी जलकर पूरी तरह खाक हो गयी। घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस दौरान स्कूटी के आस-पास लगी अन्य गाड़ियों को वहां से हटा लिया गया। यदि ऐसा नहीं किया जाता तो आग दूसरी गाड़ियों में भी पकड़ लेती और फिर स्थिति और भयावह हो जाती। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। स्कूटी के मालिक का पता अभी नहीं चल सका है।
बताया जाता है कि जिस जगह पर स्कूटी में आग लगी वही पास में रिकॉर्ड रूम भी है। यदि आग रिकॉर्ड रूम की तरफ फैलती तो कई कागजात जलकर राख हो सकते थे लेकिन फायर बिग्रेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और बड़ी घटना होने से बचाया। मौके प र पहुंची पुलिस फिलहा स्कूटी के मालिक का पता लगाने में जुटी है।
Next Story