
x
Motihari मोतिहारी: केंद्र और बिहार सरकार महिला सशक्तीकरण को लेकर लगातार नए-नए कार्य कर रही है। इसी के तहत बुधवार को मोतिहारी में महिलाओं के लिए स्पेशल महिला सिटी डाकघर खोला गया। इसका उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद राधामोहन सिंह, स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार और डाक अधीक्षक आशुतोष आदित्य ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। मोतिहारी के छतौनी में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक सह डाकघर और मिस्कॉट में महिला डाकघर खोला गया। इन दोनों का उद्घाटन सांसद ने किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने अब पोस्ट ऑफिस को अपडेट कर बैंकिंग सेवा से भी जोड़ दिया, साथ ही महिलाओं की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए स्पेशल महिला उपडाकघर खोला गया है। इससे महिलाओं को काफी लाभ मिलेगा। इस डाकघर में ज्यादातर महिलाकर्मी होंगी। स्पेशल महिला उपडाकघर से महिलाएं सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत होंगी और परिवार का सहारा बनेंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि बिहार के लोग सौभाग्यशाली हैं कि आज प्रदेश का तीसरा महिला डाकघर का मिस्कॉट मोहल्ले में लोकार्पण हुआ है। सबसे बड़ी बात महिलाओं को सिर्फ अधिकार देना नहीं, बल्कि उनको अवसर देना है। मैं डाक विभाग को बधाई देता हूं कि महिला सशक्तीकरण की दृष्टि से महिलाओं को अवसर देना बड़ा काम है।
डाक अधीक्षक आशुतोष आदित्य ने बताया कि डाकघर में सभी कर्मी महिलाएं होंगी। इसका उद्देश्य महिलाओं को प्रथम पंक्ति में लाना है। महिलाएं सशक्त बनेंगी। दूसरी तरफ छतौनी में भी डाकघर का लोकार्पण किया गया। छतौनी में बड़ा बाजार है, इससे वहां के स्थानीय लोगों को फायदा मिलेगा। वहां पहले कोई डाकघर नहीं था। इससे स्थानीय लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्हें संबंधित कार्यों के लिए दूर जाना पड़ता था।
Tagsमहिला सशक्तिकरणमोतिहारीमहिला डाकघरइंडिया पोस्ट पेमेंट बैंकराधामोहन सिंहबिहार सरकारमहिला रोजगारवित्तीय स्वतंत्रताजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





