
x
Lakhisarai लखीसराय। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए गुरुवार को 121 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान संपन्न हो गया। इस बीच लखीसराय में भारी हंगामा हुआ। लखीसराय में भाजपा के प्रत्याशी और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के वाहन पर पथराव हुआ। इसके बाद उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का राजद के एमएलसी अजय कुमार सिंह के साथ तीखी नोकझोंक हुई। यह नोकझोंक सड़क पर हुई, जिसके बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने राजद नेता अजय कुमार सिंह पर शराब पीकर हंगामा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राजद नेता ने शराब पी रखी है और हंगामा कर रहे हैं, उनसे शराब की बदबू आ रही है। वे बकवास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये गांव के एक बूथ पर कब्जा करने गए थे। जब उन्होंने सुना कि हम आ रहे हैं तो वे भाग गए। इधर, राजद नेता अजय कुमार सिंह ने कहा कि उनके लोगों ने हमारी गाड़ी रोकी और गुंडागर्दी पर उतर आए। वे चुनाव हार रहे हैं, इसलिए बौखला गए। विजय सिन्हा का चैप्टर बंद हो चुका है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि उन पर किसी तरह का हमला नहीं है, ये नाटक कर रहे हैं।
इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की गाड़ी पर हमला हुआ। बताया गया कि चुनाव प्रचार के सिलसिले में उनका काफिला इलाके से गुजर रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर कीचड़ फेंक दिया और नारेबाजी की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना खुडियाडी गांव की है। यहां सही तरीके से व्यवस्था नहीं की गई थी। उन्होंने कहा कि उनकी गाड़ी पर जूते फेंके गए और पथराव किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह काम राजद के गुंडों ने किया है। विजय सिन्हा ने कहा कि सत्ता में आए बिना ही ये लोग गुंडागर्दी पर उतर आए हैं।
Tagsलखीसराय चुनाव हंगामाविजय कुमार सिन्हाराजद एमएलसी अजय कुमार सिंहपथरावबिहार विधानसभा चुनावभाजपा प्रत्याशीराजद बनाम भाजपाचुनाव हिंसामतदान 2025सोशल मीडिया वीडियोजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





