बिहार

हथियार और गोली सहित एक अपराधी गिरफ्तार

Shantanu Roy
7 Jan 2023 5:59 PM GMT
हथियार और गोली सहित एक अपराधी गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
बेगूसराय। बेगूसराय पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान घटना को अंजाम देने की कोशिश के दौरान एक अपराधी को शनिवार की शाम हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। मटिहानी थाना की पुलिस को यह सफलता चाक भगवती स्थान के समीप मिली तथा गश्ती दल ने एक अपराधी को एक देशी पिस्तौल एवं दो जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि आज शाम करीब 05:30 बजे मटिहानी थानाध्यक्ष एवं सशस्त्र बल द्वारा संध्या गश्ती किया जा रहा था। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति हथियार के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने के चाक भगवती स्थान कै समीप मेन रोड पर घूम रहा है। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए चाक निवासी अंगद सिंह को एक देशी पिस्तौल एवं दो जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। समय पर पुलिस की त्वरित कारवाई से अवैध हथियार एवं गोली के साथ अपराधी को गिरफ्तार किया जा सका। गश्ती में शामिल पदाधिकारी एवं कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
Next Story