बिहार

नासोपुर चौक के पास 10 वर्षीय लड़की को अनियंत्रित स्कार्पियो ने कुचला

Admin Delhi 1
27 April 2022 7:57 AM GMT
नासोपुर चौक के पास 10 वर्षीय लड़की को अनियंत्रित स्कार्पियो ने कुचला
x

बिहार एक्सीडेंट न्यूज़: भागलपुर जिले के सुलतानगंज मुख्य मार्ग के नासोपुर चौक के समीप बुधवार को एक स्कार्पियो ने 10 वर्षीय लड़की को कुचल दिया। मृतक लड़की की पहचान बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के तेलिया सादपुर निवासी पांडव यादव की पुत्री भारती कुमारी के रूप में हुई है।

बच्ची श्राद्ध कर्म में शामिल होने अपनी मौसी के घर महेशी अपने परिवार के साथ आई थी। घटना के विरोध में परिजन और स्थानीय ग्रामीणों ने भागलपुर-सुलतानगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सड़क जाम की सूचना पर सीओ शंभुशरण राय एवं स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने मृतका के परिजन को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। तब जाकर जाम को हटाया गया।

Next Story