बिहार

प्रेमिका की हत्या के मामले में प्रेमी सहित 9 लोग गिरफ्तार

Admin2
22 July 2022 7:19 AM GMT
प्रेमिका की हत्या के मामले में प्रेमी सहित 9 लोग गिरफ्तार
x
रामनगर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क :स्थानीय थाने के रामनगर की लक्ष्मी कुमारी हत्याकांड में मृतका के प्रेमी सहित नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी मृतका के पिता नंदजी शाह के बयान पर दर्ज की गई है। उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी की शादी नजदीक के एक गांव के युवक से करने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान रिख‌ईबारी निवासी बुलेट शाह उर्फ राहुल साह ने फोन कर यह जानकारी दी कि वह उनकी बेटी के साथ मंदिर में शादी कर चुका है। इस बात की पुष्टि उसकी पुत्री ने भी की थी। अमलीजामा पहनाने के लिहाज से दोनों परिवारों के बीच बातचीत शुरू हुई। लेकिन, राहुल के परिजनों ने दहेज में दो लाख रुपए नकद और एक बुलेट बाइक की मांग की। देने में उसने असमर्थता जतायी थी। इस बीच मंगलवार कि रात को उनके घर के बगल में शादी का कार्यक्रम था।

जिसमें राहुल और उसके अन्य साथी भी शरीक हुए थे। देर रात लक्ष्मी को अपने साथ ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई। उसे आत्महत्या साबित करने के लिए शव को एक पेड़ से लटका दिया गया। बुधवार की सुबह जब गांव की एक महिला खेत की तरफ गई तो उसने घटना की जानकारी गांव वालों को दी। मामले में प्रेमी बुलेट उर्फ राहुल साह के अलावे रिख‌ई बारी के ही राहुल साह, अजय साह, रोहित साह, गिरी साह, अविनाश साह, राजन साह, हरेराम साह, वीरू साह साहब और गुड्डू साह को आरोपित बनाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

source-hindustan


Next Story